BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2024, 7:13 pm
KHABAR : नीमच की लाल माटी में भाग्येश्वर मंदिर में सतगुरू स्वामी भगत प्रकाश महाराज साहब का आगमन, सिंधी समाजजनों ने किया भव्य स्वागत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर की लाल माटी में भाग्येश्वर मंदिर पर आज शाम सतगुरु स्वामी भगत प्रकाश महाराज साहब का आगमन हुआ। श्री प्रेम प्रकाश आश्रम और अमरापुर दरबार जयपुर के महामंडलेश्वर सतगुरु स्वामी भगत प्रकाश महाराज अपनी संत मंडली के साथ आज नीमच आए। इस अवसर पर सिंधी समाज द्वारा स्वामी भगत प्रकाश महाराज का भव्य स्वागत किया गया। आगमन के पश्चात गुरु महाराज ने सर्वप्रथम भाग्येश्वर मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद सद्गुरु महाराज द्वारा भाग्येश्वर महादेव आश्रम पर नवनिर्मित भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया गया। सतगुरु देव महाराज और संत मंडली का सत्संग कार्यक्रम श्री भाग्येश्वर महादेव आश्रम अलामचंद में आयोजित हुआ। इस अवसर पर सतगुरु स्वामी भगत प्रकाश महाराज ने वॉइस आफ एमपी के दर्शकों और नीमच वासियो को अपना खास आशीर्वाद दिया। 

आपने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को समाज परिवार और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरा करना चाहिए। सत्संग के बाद गुरु महाराज संत मंडली सहित भीलवाड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। नीमच के सुरेश आहूजा ने बताया कि सतगुरु महाराज का नीमच आगमन सौभाग्य की बात है। स्वामी भगत प्रकाश महाराज के सत्संग के दौरान बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE