नीमच। तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर पलटी खा जाने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। यह सड़क हादसा नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम चल्दू के समीप आज दोपहर में घटित हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। इस घटना में कार में सवार दो व्यक्ति दिनेश और सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से नीमच जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। यहां दोनों का उपचार जारी है। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार दिनेश पिता मानु उम्र 64 वर्ष निवासी इंद्रसेन अपार्टमेंट इंदौर और सुभाष पिता अमर बहादुर उम्र 28 वर्ष निवासी इलाहाबाद अपनी कार में सवार होकर उदयपुर से इंदौर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम चल्दू के पास हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। इस घटना में कार सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से चोटिल हो गए।
