नीमच। शहर के नीमच सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम लसूड़ी तंवर में पाणत करने गए एक 42 वर्षीय व्यक्ति की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव लसूड़ी तंवर का जसवंत पिता गोवर सिंह सोंधिया राजपूत अपने खेत पर दिन में पाणत करने गया था। जब वह शाम 5.00 बजे तक घर नहीं लौटा तो घर वालों ने उसकी तलाश की।

इस दौरान देखा की जसवंत सिंह अपने खेत पर गिरा पड़ा है। मौके पर कोई मौजूद नहीं था। पास में स्कूटी पड़ी थी। इसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टर ने जसवंत सिंह को मृत घोषित कर दिया। आज सुबह जिला अस्पताल में जसवंत के शव का पोस्टमार्टम हुआ। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। नीमच सिटी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
