BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 2, 2024, 8:16 pm
KHABAR : कांग्रेस की गांधी भवन में जिला स्तरीय बैठक संपन्न, हर्ष विजय गेहलोत ने कहा- कांग्रेस में अब पंचायत, वार्ड और मोहल्ला समितियों का होगा गठन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी ने संगठन में कसावट लाने के उद्देश्य के मद्देनजर अब कांग्रेस को निचले स्तर तक आम आदमी तक पहुंचाने का कार्य शुरु किया है। इसी के तहत अब पंचायत, वार्ड और मोहल्ला समितियों का गठन कर सक्रिय, निष्ठावान कार्यकर्ताओं को इनका इंचार्ज बनाया जाएगा। कांग्रेस का वह कार्यकर्ता जो जनता के दुख-दर्द में काम आता है, मौत-मरण, परण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं, ऐसे कार्यकर्ताओं को आगे लाकर उन्हें नवीन जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
उक्त विचार कांग्रेस नीमच जिला प्रभारी, पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत ने गांधी भवन में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। गांधी भवन पहुंचने पर सर्वप्रथम महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात प्रभारी गेहलोत का जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने पुष्पहार पहनकर स्वागत अभिनंदन किया। गांधी भवन में जिला अध्यक्ष चौरसिया  में मध्यप्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त सचिव सत्यनारायण पाटीदार एवं तरुण भारती का भी पुष्पहारों से स्वागत किया गया। स्वागत उद्बोधन देते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष चौरसिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू जी पटवारी ने संगठन में कसावट लाने की ठानी है, उनकी आशा और विश्वास पर नीमच जिला खरा उतरेगा। हमें जो भी जिम्मेदारी या कार्यक्रम दिए जाएंगे, उसे हम पूरे जिले में पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा के साथ पूर्ण करेंगे। कार्यकर्ताओं को पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, डॉ. संपत स्वरूप जाजू, नव नियुक्त सचिव सत्यनारायण पाटीदार, तरुण बाहेती, महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा सांभर, युवक कांग्रेस अध्यक्ष भानुप्रताप राठौर, सेवादल जिला अध्यक्ष गजेंद्र यादव, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष विमल शर्मा, चंद्रशेखर पालीवाल, कांग्रेस के नीमच, मनासा और जावद ब्लॉक अध्यक्ष राकेश अहीर, विनोद सिंह, विनोद दक, बलवंत पाटीदार, ओमप्रकाश राव, मनीष जैन, गोविंद सिंह सांडा, श्याम सोनी, राजू गरासिया और हिदायतुल्ला खान ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यवाहक जिला अध्यक्ष बृजेश सक्सेना ने किया एवं जिला संगठन मंत्री बृजेश मित्तल ने आभार माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE