देवास। श्री दत्त पादुका मंदिर बांगर में इस वर्ष 50वां दत्त जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। ये उत्सव 8 दिसंबर से शुरू होगा, जिसे श्री दत्त जयंती सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा।
जानकारी के अनुसार उत्सव के सातों दिन सुबह 5 बजे काकड़ आरती होगी। इसके बाद गुरुचरित्र ग्रंथ का पाठ, पूजा-अभिषेक और शाम को धूप आरती (6: 20 बजे) और नियमित आरती (7 बजे) आयोजित की जाएगी।
3 से शाम 6 बजे तक भजनों की होगी प्रस्तुति
8 दिसंबर को स्वराली भजन मंडली इंदौर भजन की प्रस्तुति देगी। 9 दिसंबर को उज्जैन मराठी भजन मंडल, 10 दिसंबर को राजेंद्र नगर इंदौर की भजन मंडली, 11 दिसंबर को साधना भजन मंडल इंदौर, 12 दिसंबर को सुधीर सुबेदार जी का कीर्तन औरे 13 दिसंबर को सच्चदानंद भजन मंडल देवास भजन प्रस्तुत करेंगी। इन सभी कार्यक्रमों का समय दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा।
22 दिसंबर को भंडारे का आयोजन
मंदिर के पुजारी और व्यवस्थापक दत्ता प्रसाद कुलकर्णी ने बताया कि 14 दिसंबर को श्री दत्त जन्मोत्सव शाम 5.40 बजे मंदिर परिसर में मनाया जाएगा। इसके बाद 22 दिसंबर 2024 को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।