नीमच। शहर के फव्वारा चौक स्थित सुभाष वाटिका में आज सुभाष सेना द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित जनों द्वारा 23 जनवरी को सुभाष जयंती के उत्सव पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।
सुभाष सेना के जिला अध्यक्ष मोहनलाल सैनी और सचिव रमेश मौरे ने बताया कि सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सुभाष सेना द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सुबह प्रभात फेरी निकाली जाएगी। कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए श्सुभाष चंद्र बोस का जीवन वृत्तांत और कक्षा 9 से ऊपर के विद्यार्थियों के लिए सुभाष चंद्र बोस की वर्तमान परिप्रेक्ष्य में प्रासंगिकताश् विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। बैठक में अन्य आवश्यक विषयों पर चर्चा गई। आज की बैठक में कोषाध्यक्ष राम रख्यानी, नवीन कुमार अग्रवाल, किशोर बागड़ी, अजय भटनागर, जगदीश शर्मा, कैलाश चंद्र गोयल, मधुसूदन परवाल, लोकेंद्र सिंह परिहार और सुभाष सेना के सदस्य मौजूद रहे।