चीताखेडा। धरती मां कभी बंजर नहीं हो सकती है, पेट्रोल,डिजल,सोना चांदी जवाहरात हमें धरती से ही मिलते हैं। मुठ्ठी भर अनाज डालते हैं और क्विंटलों से हमें वापस देती है। हम धरती पर कीटनाशक दवाएं एवं रासायनिक खाद का छिड़काव कर जमीन को बिगाड़ रहे हैं। जिस घर में गाय की सेवा होती है, उस घर में गरीबी कभी भी नहीं आएगी। गरीबी भगाना चाहते हैं तो गाय पालना शुरू कर दें। गौमाता को सड़कों पर दर-दर भटकने के लिए नहीं छोड़े। अगर ज्ञान प्राप्त करना चाहते हैं तो अभिमान का त्याग करना पड़ेगा। अभिमानी व्यक्ति को परमात्मा की भक्ति कभी भी प्राप्त नहीं हो सकती। अनंत कार्यों का किया गया श्रम का फल ही श्रीमद भागवत का श्रवण हैं। मानव के अनंत यत्न करने के बाद शरीर मिलता है। बिना लोभ लालच के भक्ति करना परम धर्म है ,मानव अपने जीवन में प्रतिकूल परिस्थिति में परमात्मा का ज्यादा स्मरण करता है, हमें हमेशा नंद नंदन का स्मरण करना चाहिए।
उक्त अमृतवाणी कथा मर्मज्ञ पं. चंद्र देव महाराज ने अपने मुखारविंद से समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित साप्ताहिक श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा प्रवचन के दौरान तृतीय दिवस गुरुवार को पुराना हायर सेकेण्डरी स्कूल परिसर में स्थित कथा पंडाल मे प्रवाहित करते हुए कही। पंडित चंद्र देव महाराज...... ने मां के महत्व को समझाते हुए कहा कि माता पिता के चरणों में चारों धाम है, माता और पिता से बढ़कर दुनिया में कोई नहीं है। मां चाहे तो पुत्र को परमात्मा बना दे और चाहे तो जेल पहुंचा दे। मां ने ध्रुव को भक्ति का मार्ग दिखाया तो परमात्मा स्वयं प्रकट हो गए।लेना स्वार्थ है देना परमार्थ है, देना देवत्व है लेना असुरत्व। लेना दुःख की वृद्धि है और देना सुख का विस्तार है ।राजा परीक्षित ने वामन देव को अपने सुख के लालच में 3 पग जमीन दान का दुःख ही भोगना पड़ा।पं. चंद्र देव महाराज ने अपने मुखारविंद से धर्म पंडाल में उपस्थित धर्मालुओं को कथा का रस पान करवाते हुए कहा कि गौ माता सनातनी धर्म में पूज्यनीय है जितनी पवित्रता गौमाता में है उतनी किसी भी जीव मात्र में नहीं हो सकती। जो बुरा है वो बुराई ढूंढ लेता हैं,और जो अच्छा है वो अच्छाई ढूंढ लेता है।
श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव प्रवचन के दौरान जड़ भरत, अजामिल, सुखदेव राजा ,परीक्षित ,समुंद्र मंथन, वामन अवतार ,राजा बलि ,कपिल मुनि ,राजा सगर के प्रसंग बडे ही बेहतरीन ढंग से स्मरण कराया। श्रीमद् भागवत कथा प्रवचन के बीच-बीच में भागवताचार्य पंडित चंद्र देव महाराज के द्वारा अत्याधुनिक वाद्य यंत्र की स्वर लहरियों के साथ ........ मेरी झोपड़ी में राम आयेंगे आज राम आयेंगे ............,प्रभु जी मुझे लागी लगन मत छोड़ना ..............., कलयुग के नाम अधारा .............,तू कितनी अच्छी है तू कितनी भोली है............,चालचाल नानी बाई ............,आदि अपने सुरीले कण्ठ से मधुर भजनों की प्रस्तुति दे रहे हैं, श्रद्धालु जन पूरे मनोभाव के साथ नृत्य करने पर मजबूर हो रहे हैं। श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव प्रवचन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन ज्ञान गंगा में डुबकियां लगा रहे हैं प्रतिदिन श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा प्रवचन प्रातः 11 बजे से शाम 3ः30 बजे तक प्रवाहित कीए जा रहे है ।श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा समिति के सदस्यों ने क्षेत्र के समस्त धर्मालुजनो से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर धर्म लाभ उठाएं।
कथा पंडाल में आज मनाया जाएगा भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव’
श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव साप्ताहिक प्रवचन के दौरान कथा पंडाल में आज दिवस 27 दिसम्बर 2024 शुक्रवार को भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। खुब बंटेंगी माखन -मिश्री, पंजीरी और बजेंगे ढोल नगाड़े मनाएंगे खुशियां।