शाजापुर। शहर के गवली मोहल्ले में स्थित पशुपालक देवीलाल गवली की गाय गोरी ने आज सुबह 2 जुड़वा बछड़ियों को जन्म दिया, जिनका नाम पशुपालक देवीलाल ने रिद्धि और सिद्धि रखा है। देवीलाल गवली ने आज शुक्रवार सुबह 10 बजे बताया कि उनका परिवार तीन पीढियां से पशुपालक का काम कर रहा है, लेकिन अभीतक उनके यहां पर जुड़वा नहीं हुआ, आज उनकी गाय गोरी ने दो जुड़वा बछड़ियों को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने रिद्धि और सिद्धि रखा है और उनके जन्म से वह काफी खुश हैं और पूरे क्षेत्र में जुड़वा बछड़ियों के जन्म की चर्चा कुतूहल का विषय बनी हुई है।