चित्तौड़गढ़। एक सुबह गौ माता के नाम गौ सेवार्थ के लिए विशाल प्रभात फेरी रविवार सुबह बजे प्रशासनिक संत हरे कृष्ण प्रभु राकेश पुरोहित के सानिध्य में शहर से सुभाष चौक से भजन कीर्तन के साथ रवाना हुई, जो गोल प्याऊ, गांधी चौक, पाडनपोल होते हुए कलिका माता मन्दिर, बाण माता मीराबाई के मन्दिर पहुंची। पीले चावल से निमंत्रण दिया गया। विभिन्न गांवों, एवं शहर से लालजी का खेड़ा, सुखवाड़ा, बोजुन्दा,से आये सेकड़ों की संख्या में भक्तों की उपस्थिति मे प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें कई जगह विविध समाज संगठनों ने पुष्प वर्षा की। पुरोहित ने कहा की हमारा सभीका उदेश्य है कि हम सब को मिलकर गौ माता की रक्षा और इनकी सेवा करना चाहिए। उन्होंने कहा की आज गौ माता दर दर भटक रही इनको कोई पूछने वाला नहीं इसीलिए हम सब को मिलकर धन्वंतरि कार्यालय खुलवाना चाहिए जिससे गौ माता का ख्याल रखा जा सके । इसके लिए 11 जनवरी से 14 जनवरी तक लालजी खेड़ा मे कथा का आयोजन किया जाएगा जिससे गौ माता की रक्षा की जा सके। गौरतलब है कि गोसेवार्थ पहली बार प्रभात फेरी निकाली गई है। इसमें कई जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। प्रभात फेरी कई जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।