BREAKING NEWS
KHABAR : सेगांव मंडल की मासिक बैठक में.. <<     एसपी प्रियंका शुक्ला के निर्देश पर बड़ी.. <<     कसरावद में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज,.. <<     KHABAR : 48 छात्राओं का हंगामा, छात्रावास अधीक्षिका.. <<     KHABAR : नवागत तहसीलदार ऋषभ ठाकुर ने किया तहसील.. <<     KHABAR : खाद और टोकन नहीं मिलने से फूटा गुस्सा,.. <<     NEWS : शौर्य चक्र विजेता ब्रिगेडियर जितेंद्र.. <<     KHABAR : भाजपा बूढ़ा मंडल की संगठनात्मक कामकाजी.. <<     BIG NEWS : सौहार्द की मिसाल बना कांडियाखेड़ा,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे संजय शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : युवा कांग्रेस नेता ने सरकार पर साधा.. <<     नशा तस्करों के खिलाफ एक्शन,कालापीपल पुलिस की.. <<     KHABAR : पुलिया पर पानी में बहा 19 वर्षीय युवक अब तक.. <<     KHABAR : कसरावद में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां.. <<     KHABAR : इंदौर नगर निगम के चार साल पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव जीत के बाद अवधेश नायक को बड़ी.. <<     BIG NEWS : दलौदा-नीमच हाईवे पर मौत की टक्कर, आक्या के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 29, 2024, 2:02 pm
NEWS : महावीर जैन महिला मंडल का शपथ ग्रहण एवं स्नेह मिलन समारोह, मंडल अध्यक्ष कल्पना मेहता की अध्यक्षता में सम्पन्न, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। महावीर जैन महिला मडल की वर्ष 2024-26 की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं स्नेह मिलन अरिहंत वाटिका में मंडल अध्यक्ष कल्पना मेहता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। महासचिव रजनी रांका ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महावीर जैन मंडल के अध्यक्ष राजेन्द्र दोशी, महासचिव सोहन पोखरना, कोषाध्यक्ष नवीन पटवारी थे। अध्यक्ष राजेन्द्र दोशी द्वारा नवीन कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई गई।


मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अध्यक्ष कल्पना मेहता के स्वागत उद्बोधन के पश्चात् मनोरंजक कार्यक्रम हुए। अंताक्षरी का संचालन ज्योति चंडालिया, मोनिका पोखरना, स्वाति छाजेड़ ने किया। हाउजी का संचालन दिलखुश खेरादिया, नम्रत गदिया टीम ने किया। गेम का संचालन रजनी रांका, आशा वेद ने किया। रैंप वॉक इन साड़ी प्रतियोगिता का संचालन मधु मट्ठा, उमा सुराणा, स्नेहा ढीलीवाल ने किया। प्रतियागिता में प्रथम विजेता नीलम चौधरी, द्वितीय साक्षी भड़कतिया, तृतीय दिव्या भड़कतिया रही। सांत्वना पुरूस्कार मोहिता चंडालिया व प्रियंका ढीलीवाल को दिया गया। गेम में प्रथम स्नेहा बाथरा, द्वितीय सीमा सिंघवी रही। कार्यक्रम का संचालन यामिनी बोहरा ने किया और अंत में आभारी महासचिव रजनी रांका ने जताया।


कार्यक्रम में अंजु कोठारी, जयमाला टड्ढा, पूनम सेठिया, डॉ. प्रियंका ढीलवाल, सुनीता सहलोत, लीना कुदाल, नीलम चौधरी, मोनिका कांठेड़, मोनिका सरूपरिया, प्रिया दोशी, प्रमोद नागोरी का सहयोग रहा।


कार्यक्रम के दौरान ही महिला मंडल द्वारा अपनो का विकास, अपनों का साथ नामक नई योजना की शुरूआत की जिसमें सिलाई, मेहंदी, टिफिन सेंटर, बेकरी, ट्यूशन, गिफ्ट पैकिंग आदि कार्य करने वाली समग्र जैन समाज की बहनों की जानकारी एकत्र की गई ताकि उनका प्रचार प्रसार कर आर्थिक विकास में सहयोग दिया जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE