मनासा। देवरी खवासा में सरदार पटेल नवीन धर्मशाला का निर्माण होगा। नवीन निर्माण को लेकर गांव के पाटीदार समाज के लोगों ने भूमि दान दी है। नगर के बीच श्री चारभुजा नाथ मंदिर के पास पुराने खंडहर पड़े मकानो का मलबा हटाकर उस जगह धर्मशाला का निर्माण होगा। नगर के वरिष्ठ रामविलास पाटीदार, मांगीलाल पाटीदार, घनश्याम पाटीदार, श्यामसुंदर पाटीदार, निलेश पाटीदार, रमेश पाटीदार, बंकट पाटीदार, जितेंद्र पाटीदार,शंकर पाटीदार, ओमप्रकाश पाटीदार, देवीलाल पाटीदार, कारू लाल पाटीदार इनके द्वारा निर्माण के लिए भूमि दान की गई। सभी दानदाताओं का रविवार को सुबह 10बजे गांव के लोगों द्वारा फूल माला से भव्य स्वागत किया गया। वही नगर के वरिष्ठ जनो ने इस धर्मशाला निर्माण में बढ़-चढ़कर दान सहयोग करने के लिए नगर के नागरिकों से अपील की।