BREAKING NEWS
BIG NEWS : 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट में.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे बापूलाल भंडारी, परिवार में शोक.. <<     BIG NEWS : एमपीपीएससी ने फिर खोला असिस्टेंट.. <<     REPORT : एनएसएसजी ने महाविद्यालय परिसर में किया.. <<     NEWS : मोहर्रम पर सज गया शहर, जगह-जगह सबील, लंगर और.. <<     NEWS : विधायक आक्या ने शहरी सेवा शिविरों की.. <<     KHABAR : ढ़ाई करोड़ रुपए के विकास कार्याे के साथ ही.. <<     KHABAR : छात्रों को मिले अपना नेता चुनने का अधिकार,.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को आज होगा बड़ा मुनाफा,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 5, 2025, 10:54 am
BIG NEWS : बाबा श्याम के तिलक और सेवा-पूजा के कारण जनवरी माह की इस तारीख को बंद रहेंगे मंदिर में दर्शन, भक्तों के लिए जारी की सूचना, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सीकर विश्व विख्यात खाटू श्याम बाबा मंदिर में सात जनवरी को बाबा श्याम का तिलक और सेवा-पूजा की जाएगी। मंदिर कमेटी ने सूचना जारी करते हुए बताया कि इस दौरान मंदिर में दर्शन कई घंटे के लिए बंद रहेंगे।


इस संबंध में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह चौहान ने आदेश जारी करते हुए बताया कि सात जनवरी को बाबा श्याम की विशेष सेवा-पूजा और तिलक किया जाएगा। ऐसे में छह जनवरी की रात 9.30 बजे से मंदिर में दर्शन बंद कर दिए जाएंगे। जो सात जनवरी की शाम पांच बजे शुरू होंगे।


श्याम मंदिर कमेटी ने आम भक्तों के लिए सूचना जारी करते हुए बताया कि सभी श्याम भक्तों को सूचित किया जाता है कि सात जनवरी को श्री श्याम प्रभु की विशेष सेवा-पूजा व तिलक होने के कारण श्री श्याम प्रभु के दर्शन छह जनवरी को रात्रि 9.30 बजे से सात जनवरी को सांय 5 बजे तक आम दर्शनार्थ बंद रहेंगे। इस अवधि उपरान्त ही दर्शन के लिए आएं। खाटूश्याम बाबा मंदिर में देश के कोने-कोने व विदेशों से हर साल करीब एक करोड़ लोग मंदिर के दर्शन के लिए आते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE