नीमच। शहर के उप नगर बघाना से आज मां वैष्णो देवी के दर्शन की लालसा लिए साइकिल सवार भक्तों का जत्था रवाना हुआ। यूनिटी क्लब द्वारा आयोजित साइकिल यात्रा में अहीर समाज के कई युवाओं ने सहभागिता की। बघाना से सुबह 9 बजे वैष्णो देवी की यात्रा के लिए भक्तों का जत्था रवाना हुआ। इस दौरान क्लब के एक सदस्य दीपक अहीर का पहली बार यात्रा पर जाने पर रेलवे फाटक के पास नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर क्लब पदाधिकारियों व सदस्यों ने फूल मााला पहनाकर स्वागत किया। आपकों बता दें कि 1200 किमी की दूरी तय 35 से 40 यात्रियों का यह जत्था वैष्णो देवी के धाम पहुंचेगा।