नीमच। शहर के कलेक्टर कार्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में अब्दुल हकीम नामक व्यक्ति ने असत्य जानकारी के आधार पर नगर पालिका में हुए नामांतरण को लेकर शिकायत की है। अब्दुल हमीद ने बताया कि नीमच में वार्ड नंबर 5 स्थित माधवगंज मोहल्ला के मकान नंबर 20 का नामांतरण रफीक मोहम्मद और आबिदा द्वारा नगर पालिका परिषद नीमच को गलत जानकारी देकर करवा लिया गया है। रफीक मोहम्मद और आबिदा द्वारा गलत शपथ पत्र प्रस्तुत कर जानकारी दी गई है कि उनके अलावा इस मकान का कोई वारिसान नहीं है। जबकि यह सही नहीं है। अब्दुल हकीम ने मांग की है कि रफीक मोहम्मद और आबिदा के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए। साथ ही अभिलेख में पुनः मृतक अल्लाह नूर पिता बशीर खान का नाम दर्ज किया जाए।