BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 23, 2025, 12:12 pm
NEWS : न्युवोको विस्टास ने की तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा, मैनेजिंग डायरेक्टर कृष्णास्वामी ने कहा- कंपनी ने बाजार में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए मांग के अवसरों को पूरी सक्रियता के साथ प्राप्त किया, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड, भारत की प्रमुख बिल्डिंग मैटीरियल्स कंपनी ने 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही के लिए अपने अनऑडिटेड वित्तीय परिणामों की घोषणा की। अपने सभी प्लांट्स में 25 एमएमटीपीए की संयुक्त स्थापित क्षमता के साथ, न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड भारत में 5वां सबसे बड़ा सीमेंट समूह है और पूर्वी भारत में अग्रणी सीमेंट कंपनियों में से एक है। कंपनी वडराज सीमेंट लिमिटेड के लिए सफल रेजोल्यूशन आवेदक के रूप में उभरने के बाद वित्त वर्ष 2027 की तीसरी तिमाही तक 31 एमएमटीपीए सीमेंट क्षमता प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इस संबंध में आशय पत्र पहले ही जारी किया जा चुका है। वीसीएल प्लांट में कच्छ में 3.5 एमएमटीपीए क्लिंकर यूनिट और सूरत में 6 एमएमटीपीए ग्राइंडिंग यूनिट शामिल है और यह कंपनी की ग्रोथ और डायवर्सिफिकेशन की दिशा में जारी प्रयास को दर्शाती है। कंपनी की कंसोलिडेटेड सीमेंट बिक्री मात्रा ने वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 16 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज करते हुए 4.7 एमएमटी पर पहुंच गई। इसी अवधि के दौरान ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड आय 2,409 करोड़ रुपये रहा। तिमाही के लिए कंसोलिडेटेड एबिटडा 258 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के बेहतरीन प्रदर्शन को लेकर बात करते हुए, जयकुमार कृष्णास्वामी, मैनेजिंग डायरेक्टर, न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने कहा कि कंपनी ने बाजार में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए मांग के अवसरों को पूरी सक्रियता के साथ प्राप्त किया है और तिमाही के दौरान मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ दर्ज की। हाल की अवधि में मूल्य वृद्धि एक पॉजिटिव रूझान को दर्शाती है, जबकि मांग में निरंतर सुधार से कीमतों को भी समर्थन मिलना चाहिए। कंपनी के लिए रणनीतिक प्राथमिकताएं प्रीमियमाइजेशन को बढ़ावा देने, जियो-मिक्स का अधिकतम उपयोग करने, फ्यूल मिक्स दक्षता को बढ़ाने, ब्रांड की उपस्थिति को मजबूत करने और लागत एक्सीलेंस को बनाए रखने पर केंद्रित हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE