BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 23, 2025, 7:06 pm
BIG NEWS : वॉईस ऑफ एमपी के कैलेंडर का विमोचन, विधायक दिलीप सिंह परिहार व भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल रही मौजूद, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रेस क्लब नीमच की कार्यकारिणी भी घोषित, कई सदस्यों को मिली बड़ी जिम्मेदारी, लगा बधाईयों का तांता, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। शहर के वीर पार्क रोड स्थित बाबजी नेटवर्क के दफ्तर पर वॉइस ऑफ एमपी न्यूज चैनल के कैलेंडर का विमोचन किया गया। अतिथि के रूप में मौजूद विधायक दिलीप सिंह परिहार व भाजपा की नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने कैलेंडर का विमोचन किया। इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इस दौरान बाबजी नेटवर्क के मैनेजिंग डायरेक्टर मुस्तफा हुसैन, एक्टिविस्ट एंड ह्यूमन राइट्स वर्कर फातेमा नजमी, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष नवीन पाटीदार, सचिव अब्दुल अली ईरानी सहित वॉईस ऑफ एमपी का समूचा स्टॉफ व नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे। 

वॉईस ऑफ एमपी के कैलेंडर का हुआ विमोचन- 
बाबजी नेटवर्क के दफ्तर पर आज गुरूवार वॉइस ऑफ एमपी न्यूज चैनल के कैलेंडर 2025 का जन-जन के लाडले नेता व नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा की नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, बाबजी नेटवर्क के मैनेजिंग डायरेक्टर मुस्तफा हुसैन, एक्टिविस्ट एंड ह्यूमन राइट्स वर्कर फातेमा नजमी सहित अन्य ने विमोचन किया। इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रेस क्लब के नवीन पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। 

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रेस क्लब का किया गठन- 
बाबजी नेटवर्क के दफ्तर पर वॉइस ऑफ एमपी न्यूज चैनल के दफ्तर पर आज गुरूवार को वॉइस ऑफ एमपी न्यूज चैनल के कैलेंडर 2025 के विमोचन के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रेस क्लब का गठन भी किया गया। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष नवीन पाटीदार व सचिव अब्दुल अली ईरानी ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। नवीन जिला कार्यकारिणी में अमित शर्मा को जिला विधि सलाहकार, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत गोयल, जिला उपाध्यक्ष मुकेश पार्टनर, सह सचिव भूवनेश शर्मा, कोषाध्यक्ष मोहन नागदा, मीडिया प्रभारी धीरज नायक को बनाया गया। इनके अतिरिक्त तहसील अध्यक्ष की भी घोषणा की गई। रतन पंडित को नीमच तहसील अध्यक्ष, राजा कुरैशी को उपाध्यक्ष, हिमांशु राजोरा को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं आनंद अहिरवार को जीरन तहसील का अध्यक्ष, बद्रीलाल गुर्जर को मनासा तहसील का अध्यक्ष बनाया गया है। 
--
वर्ष 2009 में रोपा था छोटा सा पौधा, आज बना वट वृक्ष-
वक्त के साथ मीडिया के क्षेत्र में भी जबरदस्त बदलाव आये है और टेक्नोलॉजी का भी भरपूर इस्तेमाल हो रहा है। बाबजी नेटवर्क के न्यूज चैनल वॉइस ऑफ एमपी में भी समय के साथ कई बड़े बदलाव हुए हैं। वर्ष 2009 में बाबजी नेटवर्क का एक छोटा सा पौधा रोपा गया था जो आज एक वट वृक्ष बन गया। वॉईस ऑफ एमपी हिंदी न्यूज़ चैनल, वॉइस ऑफ़ इंडिया टीवी (यूट्यूब चैनल), द ब्लिट्ज ( इंग्लिश का यूट्यूब चैनल), गूगल प्ले स्टोर पर न्यूज़ एप्प के साथ ही शाम का ई-पेपर द वॉइस ऑफ़ एमपी का प्रकाशन कर रहा है। आज यह ई-पेपर समूचे मालवा-मेवाड़ की धड़कन बन चुका है। ई-पेपर को लगातार पाठकों का स्नेह भी मिल रहा है। 

100 से अधिक रिपोर्टर्स की जांबाज़ टीम-
आज बाबजी नेटवर्क के इन तमाम उपक्रमों के साथ करीब 100 से अधिक रिपोर्टर्स की जांबाज़ टीम एडिटर नवीन पाटीदार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। यही नहीं एमपी के 45 ज़िलों में और पडोसी राज्य राजस्थान के करीब 15 ज़िलों में वॉइस ऑफ़ एमपी के रिपोर्टर मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। 

बीते 14 साल में वीवीर्स और पाठकों ने दिया अपार स्नेह-
बीते 14 साल में वीवर्स और पाठको ने वॉइस ऑफ़ एमपी को अपार स्नेह दिया है। वीवर्स और पाठकों ने वॉईस एमपी को जो मुकाम अपने दिल में दिया है, उसके लिए बाबजी नेटवर्क दिल से उनका आभार प्रकट करता है। आगे भी वॉईस ऑफ एमपी जनसरोकार की पत्रकारिता इसी जज़बे और हौंसले के साथ करते रहेगा। 

वॉईस ऑफ एमपी ने बहाई उलटी गंगा-
आमतौर पर किसी भी बड़े मीडिया संस्थान का मुख्यालय राजधानी होता है, लेकिन बाबजी नेटवर्क ने नीमच जैसे छोटे जिले से निकलकर समूचे एमपी में अपनी शाखाये फैला दी और आज बाबजी नेटवर्क के पास डेस्क और फिल्ड में एक मजबूत टीम है जो कई बड़े नेशनल और रीजनल चैनलों से पहले खबरे अपने वीवर्स तक पहुंचाती है। आपकों बता दें कि नीमच मध्य प्रदेश का आखिरी जिला है। यहां के बाद राजस्थान की सरहद शुरू हो जाती है और वैसे भी नीमच का शुमार एमपी के छोटे जिलों में होता है मूल में खेती - किसानी का इलाका है, लेकिन बाबजी नेटवर्क की टीम ने महानगरों की तर्ज़ पर अब नीमच को वो सौगात दी है, जिससे वे खबरों का इंतेज़ार नहीं करते, बल्कि खबरे लाईव उनके मोबाइल, टीवी और तमाम डिजिटल मीडिया के माध्यमों से उन तक पहुंचती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE