नीमच। भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा अध्यक्ष मनीष विजयवर्गीय द्वारा परिषद ऑफिस पर झंडा वंदन किया गया इस अवसर पर परिषद सचिव ललित द्वारा संचालन करते हुए परिषद परिवार एवं देशवासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्तियों की पंक्तियों के साथ की गई
जो भरा नहीं है भावों से।
बहती जिसमें रस धारा।।
वह हृदय नहीं वह पत्थर है।
जिनको राष्ट्र से प्यार नहीं।।
देशवासियों से आह्वान करते हुए कहा कि
यह नफरत बुरी है ना पालो इसे।
दिल से नफरत करते हैं निकालो इसे।।
ना तेरा ना मेरा ना इसका ना उसका।
यह सब का परिषद है
बचा लो इस को।।
राष्ट्र भावनाओं के साथ विजय
विश्व तिरंगा प्यारा
झंडा ऊंचा रहे हमारा
भाव रखते हुए राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला एवं भारत का संविधान लिखने वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए उन सभी वीर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जिन्होंने इस देश के लिए अपना बलिदान देते हुए भारत को स्वतंत्र करते हुए संविधान के निर्माण में सहयोग दिया
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष कन्हैया सिंहल सहसचिव मनीष माहेश्वरी संस्थापक सदस्य विनय मारू पूर्व अध्यक्ष प्रदीप ओसवाल वीरेंद्र जायसवाल स्थाई प्रकल्प संयोजक प्रवीण अरोन्दकर सुनील सरावगी मनीष कालानी दिनेश परवाल मंगल राकेश खंडेलवाल
सुनील दानगढ़ प्रमोद मालू मितेश गट्टानी धर्मेंद्र गर्ग
बलराम विजयवर्गीय सुरेश चंद बंसल उपेंद्र गुप्ता संतोष बंसल प्रवीण अग्रवाल सतीश बंसल मुकेश पाटीदार रविंद्र पाटीदार सारांश अग्रवाल एवं मातृशक्ति में अलका विजय वर्गी संध्या राठी विष्णु कांत विजयवर्गीय मारू बंसल सहित परिषद के कई सदस्य उपस्थित थे