चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ से प्रयाग यात्रा पर निकले चितौड़गढ़ जाजम परिवार ने गणतंत्र दिवस पर्व सागर रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रगान गीत के साथ मनाया। इस अवसर पर जाजम परिवार अध्यक्ष ओम प्रकाश तोषनीवाल जैन दिवाकर संगठन समिति अध्यक्ष राजेश सेठिया संगिनी ग्रुप की अध्यक्ष रेखा अभय नाहर दिगंबर समाज के हेमेंद्र टोंगिया कुलदीप बजाज बद्री काबरा अल्बर्ट फील्ड स्वदेश दायमा शैलेन्द्र ओझा अनीता टोंगिया संगीता सेठिया अनिता दायमा अनीता काबरा अतिका ओझा सरला बजाज अंशु फील्ड सहित सभी सदस्य उपस्थित थे। रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रगान के साथ गणतंत्र दिवस मनाने पर सभी उपस्थित लोगों ने प्रशंसा की और सभी का स्वागत किया।