मंदसौर। कलेक्टर की जनसुनवाई में एक गरीब ठेला चालक ने चाय व नाश्ता का ठेला नहीं लगाने देने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाले कर्मचारी की शिकायत की है। कन्हैयालाल पिता प्रभुलाल पारोल निवासी ग्राम भाटखेवा जिला नौगध मप्र ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि मैं गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करता हूं। फोर लाईन धीरेन्द्र सोया फैक्ट्री के सामने चाय नाश्ता का ठेला लगाता है। मजदूरी करता हूं और अपनी जीविका चला रहा हूं। मेरी पत्नी भी मेरा सहयोग करती है। मेरे परिवार में 5 सदस्य है। धीरेन्द्र सोया नाम की एक आईल रिफाइंड है, उसके समीप शसकीय भूमि में खड़ा होकर मजदुरी करता हूं, किंतु मुझको फैक्ट्री के कर्मचारी द्वारा परेशान किया जा रहा है तथा मुझे ठेला हटाने के लिए धमकाया जा रहा है।