नीमच। भगवान श्री सांवलिया सेठ जी का भंडार (दान पेटी ) आज दिनांक 28.01.2025 को खोली गई, जिसमें भंडार गणना से प्राप्त राशि 8 करोड़ 8 लाख पए की गिनती की गई। भंडार श्री सांवलिया जी मंदिर बोर्ड अध्यक्ष भेरुलाल गुर्जर, सदस्य श्रीलाल पाटीदार, ममतैश शर्मा, अशोक शर्मा, भेरूलाल सोनी, शंभू लाल सुथार, प्रशासनिक अधिकारी नायब तहसीलदार शिव शंकर पारीक और प्रशासनिक अधिकारी नंदकिशोर टेलर मंदिर प्रभारी राजेंद्र शर्मा संस्थापन प्रभारी लहरी लाल गाडरी हरलाल गुर्जर मनोहर लाल चोबिसा की उपस्थिति में खोला गया। इस दौरान मंदिर के कर्मचारी भी मौजूद रहे। शेष गणना 30.01.2025 को की जाएगी।