BREAKING NEWS
KHABAR : 17 अगस्त तक बढ़ी फसल बीमा की अंतिम तिथि,.. <<     बदहाल सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत, पक्की.. <<     KHABAR : करंट से गाय की मौत पर फूटा गौरक्षकों का.. <<     BIG NEWS : मुखबिर की सूचना पर डीएसटी का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर जिले के अहिरवार समाज संघ भारत की.. <<     KHABAR : संजीत की छोटी हुसैन टेकरी पर चेहल्लुम में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर कलेक्टर के नाम से फर्जी फेसबुक.. <<     KHABAR : मंदिर की जमीन पर बनी 26 दुकानों को लेकर.. <<     KHABAR : सड़क की मांग को लेकर ग्रामीण पहुंचे.. <<     जावरा में युवक की हत्या से सनसनी,घटना के.. <<     सरकारी संसाधनों का खुला दुरुपयोग,पाडल्या.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : जो एक बार एमपी आता है, फिर वापस नहीं जाता,.. <<     KHABAR : खेतों की फेंसिंग में करंट छोड़ने पर भाजपा.. <<     KHABAR : अग्निवीर और एमपी पुलिस भर्ती की तैयारी के.. <<     खरगोन जिले में जोरदार बारिश के बाद छलका देजला.. <<     रतलाम में अन्नदाताओं का हल्लाबोल: फसल बीमा न.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 29, 2025, 10:17 am
BIG NEWS : महाकुंभ संगम तट पर भगदड़, 14 की मौत, 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल, अब हेलिकॉप्टर से होगी निगरानी, मोदी ने 4 बार योगी से की बात, सीएम ने बुलाई इमरजेंसी बैठक, पढे़ खबर 

Share On:-

प्रयागराज के संगम तट पर मंगलवार-बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे भगदड़ मच गई। हादसे में 14 से अधिक लोगों की मौत की खबर है। 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हैं। स्वरूपरानी अस्पताल में14 शव पोस्टमॉर्टम के लिए लाए जा चुके हैं। हालांकि, प्रशासन ने मौत या घायलों की संख्या को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।


भगदड़ के बाद प्रशासन के अनुरोध पर सभी 13 अखाड़ों ने आज मौनी अमावस्या का अमृत स्नान रद्द कर दिया था। इसके बाद अखाड़ों ने बैठक की। जिसमें तय हुआ कि 10 बजे के बाद अमृत स्नान करेंगे। पीएम मोदी ने योगी से 4 बार फोन पर बात की और घटना की जानकारी ली। अब अफसर हेलिकॉप्टर से महाकुंभ की निगरानी कर रहे हैं।


संगम नोज पर एंट्री और एग्जिट के रास्ते अलग-अलग नहीं थे। लोग जिस रास्ते से आ रहे थे, उसी रास्ते से वापस जा रहे थे। ऐसे में जब भगदड़ मची तो लोगों को भागने का मौका नहीं मिला। वे एक-दूसरे के ऊपर गिरते गए।


अमृत स्नान की वजह से ज्यादातर पांटून पुल बंद थे। इसके कारण संगम पर पहुंचने वाली करोड़ों की भीड़ इकट्ठा होती चली गई। जिससे बैरिकेड्स में फंसकर कुछ लोग गिर गए। यह देख भगदड़ फैलने की अफवाह मच गई।


हादसे के बाद 70 से ज्यादा एम्बुलेंस संगम तट पर पहुंचीं। इनसे घायलों और मृतकों को अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद संगम तट पर एनएसजी कमांडो ने मोर्चा संभाल लिया। संगम नोज इलाके में आम लोगों की एंट्री बंद कर दी गई। भीड़ और न बढ़े, इसलिए प्रयागराज से सटे जिलों में श्रद्धालुओं को रोक दिया गया है। वहां प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है।


महाकुंभ में आज मौनी अमावस्या का स्नान है, जिसके चलते करीब 5 करोड़ श्रद्धालुओं के शहर में मौजूद होने का अनुमान है। प्रशासन के मुताबिक, संगम समेत 44 घाटों पर आज देर रात तक 8 से 10 करोड़ श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का अनुमान है।


इससे एक दिन पहले यानी मंगलवार को साढ़े 5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। पूरे शहर में सुरक्षा के लिए 60 हजार से ज्यादा जवान तैनात हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE