नीमच। जिले खड़ावदा गांव में बुधवार सुबह एक ही परिवार के घर से चार सगे भाइयों की एक साथ अर्थियां निकलीं और दाह संस्कार किया गया। जिसने भी देखा, सुना उनकी आंखें नम हो गई. जिला के मनासा थाना क्षेत्र से खड़ावदा गांव के रहने वाले एक ही परिवार के चार भाइयों की कर्नाटक से कंबल बेचकर वापस लौटते समय ट्रेलर में भरे भारी भरकम सामान के नीचे दबने से सोमवार की रात दर्दनाक मौत हो गई।परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार सभी भाई तीन माह पूर्व कर्नाटक राज्य में कंबल बेचने गए थे और सोमवार को वापस लौट रहे थे तभी महाराष्ट्र के तुकी क्षेत्र के जंगल क्षेत्र में अचानक ब्रेकर पर ट्राले का संतुलन बिगड़ गया और भारी भरकम सामान के बेल्ट टूट जाने से ट्रेलर में सोए चारो युवक उसके नीचे दब गए जिससे उनकी चारों मौत हो गई। चारों भाइयों की एक साथ मौत होने पर परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. इस घटना के बाद गांव में भी मातम छाया हुआ है।दीवान पिता मानसिंह ,निर्मल पिता राजू,विजय पिता कवरलाल,विक्रम पिता मदनलाल बंजारा की मौत हो गई जिनका बुधवार को अपने गांव खड़ावदा में दाह संस्कार किया गया ।दाह संस्कार में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही विधायक जनप्रतिधियों ने फेसबुक वाल पर पोस्ट कर शोक संवेदना व्यक्त की।