BREAKING NEWS
KHABAR : 17 अगस्त तक बढ़ी फसल बीमा की अंतिम तिथि,.. <<     बदहाल सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत, पक्की.. <<     KHABAR : करंट से गाय की मौत पर फूटा गौरक्षकों का.. <<     BIG NEWS : मुखबिर की सूचना पर डीएसटी का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर जिले के अहिरवार समाज संघ भारत की.. <<     KHABAR : संजीत की छोटी हुसैन टेकरी पर चेहल्लुम में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर कलेक्टर के नाम से फर्जी फेसबुक.. <<     KHABAR : मंदिर की जमीन पर बनी 26 दुकानों को लेकर.. <<     KHABAR : सड़क की मांग को लेकर ग्रामीण पहुंचे.. <<     जावरा में युवक की हत्या से सनसनी,घटना के.. <<     सरकारी संसाधनों का खुला दुरुपयोग,पाडल्या.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : जो एक बार एमपी आता है, फिर वापस नहीं जाता,.. <<     KHABAR : खेतों की फेंसिंग में करंट छोड़ने पर भाजपा.. <<     KHABAR : अग्निवीर और एमपी पुलिस भर्ती की तैयारी के.. <<     खरगोन जिले में जोरदार बारिश के बाद छलका देजला.. <<     रतलाम में अन्नदाताओं का हल्लाबोल: फसल बीमा न.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 29, 2025, 2:24 pm
KHABAR : भानेज के ब्याह में भाई अपनी बहन के मोसारे में वस्त्र- आभूषण के साथ सुरक्षा हेतु ले गए हेलमेट भी, पढे़ भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। भाणेज की शादी में मामा बहिन के मोसारे (भातभरण) में वस्त्र, आभूषण के साथ ले गए हेलमेट भी, भरी समाज की जाजम पर समाज रिस्त- नातेदारों के बीच भाणेज को हेलमेट प्रदान कर सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के चलते सुरक्षा के लिए आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य को लेकर किया हेलमेट भेंटकर दिया संदेश।

 
नीमच जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशानुसार पूरे जिले में सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी के चलते इसमें सड़क दुर्घटनाओं में हो रही क्षति को कम करने और सड़क सुरक्षा के लिए आमजन को जागरूक करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आमजन को जागरुक कर रहे हैं। इसी अभियान के चलते जीरन के जागरूक सामाजिक कार्यकर्ता राकेश मेरावत ने एक हेरत अंगेज मामला दिखाते हुए आमजन को जागरूक करने का प्रयास किया। जीरन के राकेश मेरावत भरभडिया गांव में अपने भानेज के ब्याह में बहिन के मोसारे (भात) भरने के लिए पहुंचे। मोसारे में बहिन और भानेज सोनू पाटीदार (दुल्हा) के लिए वस्त्र आभूषण के साथ भानजे  के लिए हेलमेट भी लेकर गए। सामाजिक रिति-रिवाजों के अनुसार  भरभडिया में पाटीदार समाज धर्मशाला में समाज की जाजम पर जब मोसारा पिरावणी का दस्तूर शुरू किया गया। जिसमें मामा राकेश मेरावत पाटीदार ने अपने भानेज सोनू ( दुल्हे) पाटीदार को सुरक्षा हेतु हेलमेट प्रदान किया। 


वर्तमान समय में चल रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान के तहत राकेश मेरावत ने बताया कि स्वयंसेवी संगठनों एवं अन्य संस्थाओं की सहभागिता से ज्यादा से ज्यादा लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। राकेश मेरावत ने समाज की जाजम पर मौजूद समाज जनों से वाहन चलाते समय सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने और तेज गति से वाहन नहीं चलाने की समझाइए देते हुए कहा कि नाबालिक बच्चों से वाहन न चलाने, वाहन चलाने के दौरान मोबाइल का उपयोग न करने के प्रति सजग रहने की बात कही। कहा की सुगम -सुरक्षित यातायात के लिए जवाब देह हर आम नागरिक अपनी जिम्मेदारी का परिचय दें और आम लोग एक नागरिक के तौर पर अपने सहज- सामान्य दायित्व का निर्वहन करें तो हादसों को आसानी से काम किया जा सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE