BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 31, 2025, 5:29 pm
KHABAR : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनासा ने खड़ावदा के पीड़ित परिवार को दी 60 हजार की आर्थिक मदद, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेषित किया ब्लॉक कांग्रेस के माध्यम से शोक संवेदना संदेश पत्र, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। मनासा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खड़ावदा में बंजारा समाज के चार युवाओं के महाराष्ट्र में दुर्घटना में हुए निधन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू जी पटवारी एवं पूर्व मंत्री नरेंद्र जी नाहटा द्वारा इस दुखद घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त की और शोक संवेदना संदेश पत्र ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा परिवारजन तक प्रेषित किए गए।
ग्राम खड़ावदा के बंजारा परिवार पर जो त्रासदी हुई हे उसे भर पाना तो संभव नहीं है, परन्तु मानवीय आधार पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनासा अध्यक्ष सुरेंद्र श्याम जी सोनी ओर कांग्रेस परिवार द्वारा 60 हजार रुपए की सहायता राशि जो प्रत्येक परिवार को 15-15 हजार की नगद आर्थिक सहायता परिवारजनों के बीच पहुंचकर दी गई।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि के रूप में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनासा सुरेंद्र श्याम सोनी, पूर्व नपा मनासा अध्यक्ष रामप्रसाद कसेरा, रामपुरा ब्लॉक अध्यक्ष राजू गरासिया, ज़िला कांग्रेस महामंत्री महेंद्र उपाध्याय सांडिया, ज़िला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनीष पोरवाल, नपा पार्षद सत्यनारायण लक्षकार, शहर मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष दामु विजयवर्गीय, जनपद सदस्य घीसालाल जाट, युवा नेता संजय राठौर, अंकित जैन, राजू पटेल आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE