नीमच। दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिष्ठित परिवार की वयोवृद्ध अक़ीला बहन पति मरहूम हकीमुद्दीन बाल्टी वाला का शुक्रवार सुबह इंतकाल हो गया था। अकीला बहन मरहूम खान अली भाई की पुत्री थी। उनका 88 साल की उम्र में अपने निवास बंगला नंबर 50 में निधन हुआ था। अकीला बहन कुछ समय से बीमार थी। शब्बीर हुसैन और जुज़र अली की वालिदा अक़ीला बहन को शुक्रवार दोपहर नीमच के बोहरा कब्रिस्तान बुरहानी बाग में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उनकी शोक की बैठक कल दिनांक 01 फरवरी को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक बंगला नंबर 50 में रखी गई है।