सरवानिया महाराज। जिला स्तर पर आयोजित ओलंपियाड परीक्षा में राज्य स्तर हेतु शासकीय माध्यमिक विद्यालय ढाबा जन शिक्षा केंद्र सरवानिया महाराज के दो विद्यार्थी कुमारी तनिषा चैनराम धनगर कक्षा 7 विषय संस्कृत एवं हर्षित तुलसीराम धनगर कक्षा 6 विषय हिंदी में राज्य स्तर हेतु चयन हुआ है। यह परीक्षा जिला स्तर पर आयोजित हुई थी जिसमें प्रत्येक जन शिक्षा केंद्र से कक्षा 2 से लेकर कक्षा 8 तक के प्रत्येक विषय के दो छात्रों (जन शिक्षा केंद्र स्तर पर चयनित) द्वारा दी गई थी। जिला स्तर से राज्य स्तर हेतु प्रत्येक जिले से कक्षा 2 से लेकर कक्षा 8 तक के प्रत्येक विषय हेतु एक-एक छात्र का चयन हुआ है जिसमें ढाबा माध्यमिक विद्यालय के दो एवं संकुल अंतर्गत मा वि मड़ावदा एवं पालरा खेड़ा के 1-1 छात्रों का चयन होने पर विद्यालय परिवार परिवार को गांव वासियों द्वारा बधाई दी गई एवं विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।