नीमच। जैन सोशल ग्रुप नीमच यूनिक द्वारा बीती रात स्थानीय भागेश्वर मंदिर परिसर के हाल में ग्रुप का एक भव्य पारिवारिक मिलन कार्यक्रम रखा गया। जिसमें उपस्थित करीब 80 दंपति सदस्यों और बच्चों ने डीजे लाइटिंग और भव्य रेंप से सुसज्जित स्टेज पर रैंप वॉक किया। कार्यक्रम में मिस्टर यूनिक, मिसेज यूनिक बेस्ट एसेसरीज फीमेल, बेस्ट ड्रेस अप मेल, बेस्ट ड्रेस अप फीमेल, बेस्ट कपल, बेस्ट पोज, बेस्ट वॉक मेल बेस्ट वॉक फीमेल, बेस्ट कपल बॉन्डिंग और इन सभी वर्गों के उपविजेताओं को अवॉर्डों से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जज के रूप में परिधि भटनागर, शिखा सोलंकी और मुंबई में मॉडलिंग करने वाले नीमच निवासी रक्षित जैन उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि ग्रुप पिछले 12 वर्षों से नीमच जिले में सामाजिक स्वास्थ्य मानव सेवा देश भक्ति खेलकूद और अन्य क्षेत्र में सेवा प्रकल्पों को संचालित करता है। स्थाई प्रोजेक्ट के तहत जैन सोशल ग्रुप यूनिक द्वारा नीमच में नेकी की यूनिक दीवार, चौकन्ना बालाजी पर यात्री प्रतीक्षालय, नाकोड़ा धाम में जल सेवाओं जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यों को अंजाम दिया जाता है।