चित्तौड़गढ़। चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति द्वारा सृजन और निर्माण के देवता सृष्टि के शिल्पकार भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती के शुभ अवसर पर चित्तौड़ में निकाली गई शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मुकेश नाहटा अमन गौड़, एबीवीपी जिला संयोजक विपुल सिंह राणावत, बजरंग दल पूर्व नगर संयोजक विजय वैष्णव, पंकज सोनी गणपत मेघवाल, कपिल राजोरा, पप्पू सुथार, रवि सुथार, शुभम सुथार, कुलदीप सिंह, शुभम सोनी, प्रतीक जड़िया, कान्हा गुर्जर उपस्थित रहे।