नीमच। जिले के गांव जयसिंहपुरा में आज शनिवार सुबह एक 35 वर्षीय व्यक्ति को सांप ने डंस लिया। घायल व्यक्ति को गंभीर अवस्था में नीमच के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहन पिता प्रभु लाल धनगर निवासी गोटा पिपलिया को जयसिंहपुरा गांव में एक फार्म हाउस पर सांप ने डस लिया। मोहन को परिजन गंभीर स्थिति में जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में मोहन का उपचार किया जा रहा है।