गरोठ। शामगढ़ तहसील के असावती निवासी श्यामलाल बेलदार से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते वक्त एक खाता संख्या गलत लगने से 24000 रुपये की राशि नीमच जिले के एक व्यापारी के खाते मंे चली गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनेश चंद्र नागदा कानाखेड़ा (नीमच) ने करेंट अकॉउंट में पैसे आने की वज़ह से नीमच दुकान पर असावती निवासी श्याल लाल को 24000 रुपये का चेक लौटाए। साथ में विक्रम सिंह समाजसेवी असावती को लेकर गया।
श्याम लाल मजदूरी करता है जैसे ही पैसे का गलत ट्रांजेक्शन हुआ तो श्यामलाल विक्रम सिंह के पास गया और विक्रम सिंह के द्वारा नीमच निवासी व्यापारी से चर्चा की और वहां जाकर चेक प्राप्त करके आए। देखा जाये तो आज भी मानवता जिन्दा है। इस मानवता की मिशाल और श्यामलाल ने व्यापारी दिनेश चंद के धन्यवाद ज्ञापित किया।