गंगरार। विद्या निकेतन विद्यालय में देवी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी जन्म वर्ष का कार्यक्रम लिया गया। जिसमें लगभग 40 छात्र और 3 शिक्षिका उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में गीत, व्यायाम और खेल,बौद्धिक हुआ। सभी छात्राओं ने उत्साह के साथ आनंद लेकर अहिल्या माता के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को भी बदलने की प्रतिज्ञा की । इस कार्यक्रम में विभाग विस्तारिका तन्वी का उद्बोधन प्राप्त हुआ, इसके पश्चात उद्घोष लगाकर कार्यक्रम की समाप्ति की। खंड कार्यवाहिका निकिता ,नीतू सोनी , अंजली सेन ,ट्विंकल सोनी उपस्थित रहे। विभाग कार्यवाहिका विमला सेठिया ने कहा कि पूरे विभाग में इस तरह के कार्यक्रम की योजना बनी हे ताकि युवा पीढ़ी अहिल्या माता के जीवन से प्रेरणा ले सके। जिला कार्यवाहिका सीमा मेहता ने आगे के कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की और धन्यवाद ज्ञापित किया।