BREAKING NEWS
KHABAR : ग्राम ढकलगाँव की महिलाओं ने शराब दुकान.. <<     KHABAR : रेवली देवली में गातोड़ श्याम पैदल.. <<     विक्रम विश्वविद्यालय के खिलाफ फूटा गुस्सा,.. <<     BIG NEWS : नीमच में एमपीआरडीसी कल करेगी पोल.. <<     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत,.. <<     जीत का जश्न, ढोल-धमाकों और आतिशबाजी के बीच.. <<     KHABAR : सावन माह में श्रीराम मंदिर बनेगा महादेव.. <<     REPORT : खेत तक जाने का रास्ता बंद होने से 80 वर्षीय.. <<     देवास में दुखद घटना, स्टेशन रोड के हार्डवेयर.. <<     पोलायकलां में भक्ति और आस्था का सैलाब,.. <<     REPORT : फसल बीमा राशि नहीं मिलने से परेशान.. <<     KHABAR : मौलाना जरजिस के बयान पर समाजसेवी शकील.. <<     BIG NEWS : नीमच की काली पुलिया के पास ट्रैक पर मिली.. <<     NEWS : छात्रावासों का उपखंड अधिकारियों ने किया.. <<     KHABAR : दतिया चुनाव से लौटने पर राजानी का जोरदार.. <<     नरवर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल,काशीपुर.. <<     शिव की उपनगरी माउंट आबू में आस्था का सैलाब,108.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 1, 2025, 7:30 pm
NEWS : सांसद जोशी ने की वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी से भेंट, अफीम किसानों के संबध में की चर्चा, उठाई आवाज, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सांसद सी.पी.जोशी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्तराज्य मंत्री  पंकज चौधरी से भेंट की तथा अफीम किसानों के संबधीत विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
इस दौरान सांसद जोशी ने वित्तराज्य मंत्री चौधरी को बताया की संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ समेत देश भर में अफीम पॉलिसी के द्वारा अफीम लाईसेंस के माध्यम से अफीम की खेती विभाग की देखरेख में कि जाती हैं। 
सरकार ने विगत 10 वर्षों के दौरान अफीम किसानों के लिये अनेकों हितकारी कार्य किये हैं। 2014 से पहले में जहाँ देश भर में कुल अफीम लाइसेंस 18000 के आसपास थे जो कि बढ़कर आज 1 लाख 8 हजार से अधिक हो चुके हैं। इसके अलावा  भी किसानों के हितों में सरकार ने सदैव कदम उठाये है।
 सरकार के द्वारा किसानों के हितों में किये गये इतने हितकारी कार्यों के बाद भी इस विभाग में प्रत्येक वर्ष अनेकों अनियमितताऐं की जानकारी प्राप्त होती रहती हैं। 
लाईसेंस के वितरण, नामान्तरण, तौल, डोडा चुरा नष्टीकरण आदि के दौरान अफीम खेती के लिये लगे हुये अधिकारीयों के द्वारा विभिन्न प्रकार की अनियमितताऐं एवं गड़बडीयों के मिलने की शिकायतें प्राप्त होती रहती हैं। 
सांसद जोशी ने अफीम के किसान परेशान नही हों इसके लिये वित्तराज्य मंत्री चौधरी से आग्रह किया की विगत 10-20 वर्षों के दौरान विभाग में हुयी अनियमितताओं की विभाग के द्वारा जाचं करवायी जाये तथा इसमें संल्पित व दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कानुनन कार्यवाही की जाये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE