राजगढ़। आप को बता दें कि ब्रह्मलीन संत श्री रामशंकरदासजी महाराज प्रतिमा स्थापना महोत्सव के उपलक्ष्य में 108 कुण्डीय श्री रामाचार्य (रामनाम जाप) महायज्ञ भव्य भवोद्धारक श्रीराम कथा,सर्व सनातन समाज निःशुल्क कन्या विवाह सम्मेलन एवं विशाल नगर चौरासी (भण्डारा) दिनांक 06 अप्रैल 2025, रविवार, चौत्र सुदी ९. श्रीराम नवमी से दिनांक 16 अप्रैल 2025, बुधवार, वैशाख विदी ३ तक होना है। इसी के अंतगर्त राजगढ़ दौरे पर महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर को इस आयोजन हेतु श्री महावीर हनुमान गौशाला मन्दिर ट्रस्ट ने निमंत्रण दिया व आयोजन की रूपरेखा के बारे अवगत कराया गया है मंत्री महोदय द्वारा जिसमें ट्रस्टमण्डल को आयोजन की अग्रिम बधाइयां दी। कहा ऐसे आयोजन सनातन धर्म की रक्षा करने वाले ओर सर्वसमाज को जोड़ने वाले लोग होते है। मंत्री महोदय ने आने की स्वीकृति प्रदान की आप को बता दें इस आयोजन में श्री राम कथा श्री राम नाम जब महायज्ञ एवं सर्व समाज निशुल्क कन्या विवाह का आयोजन होने दिनांक 6 अप्रैल से 16 अप्रैल में इस महोत्सव में दिनांक 6 अप्रैल को राजगढ़ नगर से विशाल कलश यात्रा निकाली जावेगी 7 अप्रैल से 15 अप्रैल श्री राम कथा रहेगी एवं दिनांक 11 अप्रैल से 15 अप्रैल तक श्री राम नाम जब महायज्ञ होगा 15 अप्रैल को पूर्णाहुति होंगी इस आयोजन महोत्सव में ट्रस्ट द्वारा बताया कि आसपास के सभी ग्रामीण ज़न इस धार्मिक महोत्सव को मिलकर पूर्ण कर रहे है।