झाबुआ। चांद के दीदार के बाद माहे रमजान के पाक महीने का आगाज हो गया है मुस्लिम समाज के माहे रमज़ान की शुरुआत हो चुकी है मुस्लिम समाज के पुरुष महिला बच्चे बुजुर्ग पाबंदी के साथ रोज़े नमाज़ के साथ क़ुरान की तिलावत के साथ इबादतों का दौर शुरू हो गया है, यह क्रम लगातार 30 दिनों तक चलेगा माहे रमज़ान के मुबारक महीने की तैयारीयां मुस्लिम धर्मावलंबीयो में पुर्व से ही चल रही थी जिसमें रोज़े, नमाज़ क़ुरान की तिलावत के बाद शाम को मगरिब की नमाज के वक्त घर-घर दस्तरखान पर लज्जित पकवानों फल फ्रूट से सजेंगे और रोज़ा इफ्तार होगा, शनिवार रात्रि से विशेष नमाज तराबिह अदा की गई। यह विशेष नमाज प्रतिदिन रात्रि में होंगी। मुस्लिम समाज का इंतजार खत्म हुआ। पहला रोज़ा (उपवास) आज से मुस्लिम समाज के बुजुर्ग, पुरुष, महिला, बच्चे पाबंदी के साथ इबादतों में मसगुल हो गए है।