नीमच। तहसील के गांव जमुनिया में गणेश जी के मंदिर की स्थापना के 6 वर्ष पूर्ण होने के पावन उपलक्ष्य में ग्राम सरपंच प्रतिनिधि पूर्व सरपंच विनोद जायसवाल और जमुनिया सरपंच सुमन देवी जायसवाल द्वारा अपने पूर्वज की स्मृति में भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में भजनों के साथ जे.जे समूह द्वारा निर्देशित धार्मिक चरित्र की विभिन्न शिक्षाप्रद झांकियां का प्रदर्शन भी किया गया, जो कि श्रद्धालुओं के आकर्षण का खास केंद्र रहा।
इस अवसर पर भजन गायिका संस्कृति पगारे देवास और भजन गायक विजय चौहान इंदौर ने शंकर भगवान, बजरंगबली, माता कालिका और राधा कृष्ण के सुंदर भजनों की प्रस्तुतियां दी, जिससे श्रद्धालु मंत्र मुग्ध हो गए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती, राजू नागदा, दुर्गा शंकर मेनारिया, अखिल भारतीय राष्ट्रीय जायसवाल सर्व वर्गीय की महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन सिंह जायसवाल,मोहन नागदा, अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। कार्यक्रम में भारत माता की 101 दीपक से आरती की गई। कार्यक्रम का संचालन चंद्रशेखर राठौर ने किया।