BREAKING NEWS
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत,.. <<     जीत का जश्न, ढोल-धमाकों और आतिशबाजी के बीच.. <<     KHABAR : सावन माह में श्रीराम मंदिर बनेगा महादेव.. <<     REPORT : खेत तक जाने का रास्ता बंद होने से 80 वर्षीय.. <<     देवास में दुखद घटना, स्टेशन रोड के हार्डवेयर.. <<     पोलायकलां में भक्ति और आस्था का सैलाब,.. <<     REPORT : फसल बीमा राशि नहीं मिलने से परेशान.. <<     KHABAR : मौलाना जरजिस के बयान पर समाजसेवी शकील.. <<     BIG NEWS : नीमच की काली पुलिया के पास ट्रैक पर मिली.. <<     NEWS : छात्रावासों का उपखंड अधिकारियों ने किया.. <<     KHABAR : दतिया चुनाव से लौटने पर राजानी का जोरदार.. <<     नरवर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल,काशीपुर.. <<     शिव की उपनगरी माउंट आबू में आस्था का सैलाब,108.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐलान, युवाओं की.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का उपनगर बघाना और लेनदेन का.. <<     NEWS : पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं में सुधार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 2, 2025, 5:52 pm
KHABAR : कीर समाज की बैठक में बोले समाजजन, फूट डालने वाले लोग भी समाज की एकता व प्रगति में बाधक होते है, ऐसे लोगों से सावधान रहे, कमलेश कीर को जावद तो बंशीलाल कीर बेसदा को मनासा तहसील का बनाया अध्यक्ष, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। एक और जहां शिक्षा की कमी समाज की प्रगति में बाधक होती है वहीं समाज में फूट डालने वाले लोगों के कारण भी समाज की एकता में व प्रगति में बाधा आती है। समाज में कुछ अपवाद रूपी ऐसे लोग है जो कुछ करते नहीं और जो करते है उनके काम में बाधा बनने का काम करते है। ऐसे लोग समाज में दीमक की तरह होते है , जिसका स्वयं का कोई वजूद नहीं होता है मगर वे खोखला करने का काम करते है। दीमक का इलाज होता है वैसे ही ऐसे दोगले लोग जो समाज में फूट डालने का काम करते है उनको सबक सिखाने का समय आ गया है।  हम सभी को मिलकर ऐसे दोगले लोगों की पहचान कर उनसे दूरी बनाए। और पूरी एकजुटता के साथ आगे आकर समाज की प्रगति में सहायक बने।
उक्त बात रविवार को मनासा तहसील के ग्राम पंचायत रावतपुरा के समीप स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रूपण माता मंदिर परिसर में आयोजित जिला कीर समाज नीमच की बैठक में कीर युवा महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष चांदना नीमच, जिला कीर समाज नीमच के अध्यक्ष दिनेश कीर रावतपुरा, जिला संरक्षक श्यामलाल कीर , जिला युवा महासभा के अध्यक्ष मनोहर कीर मोरवन, बापूलाल कीर रावतपुरा, रमेश कीर, भेरूलाल कीर सहित अन्य समाजजनों ने कही।
कार्यक्रम का शुभारंभ रूपण माता जी व भगवान शंकर जी के मंदिर में माल्यार्पण कर, पुष्प अर्पित कर उनके जयकारे से हुआ। इस अवसर पर उपस्थित मध्य प्रदेश कीर समाज के उपाध्यक्ष भंवरलाल कीर ने सभी की हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि समाज की उन्नति प्रगति के लिए तन, मन व धन से वे तत्पर खड़े है। सुखानंद जी ने वीरांगना मां पूरीबाई की प्रतिमा की स्थापना के साथ ही मां मीरा बाई की प्रतिमा भी लगाने का प्रयास हम कर रहे है। 
युवा महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष चांदना ने कहा कि जिला कीर समाज नीमच के गठन के समय सभी ने सुखानंदजी में मां पूरी बाई की प्रतिमा लगाने की बात कही थी। पूरी बाई कीर की प्रतिमा सुखानंद जी में लगाने हेतु प्रयास प्रारंभ कर दिए है। हमारा प्रयास रहेगा कि जावद के साथ हम मनासा, नीमच में भी वीरांगना मां पूरीबाई कीर की प्रतिमा स्थापित करे।  हम सभी को पूरी एकजुटता के साथ समाज में दोगले लोगों और उनके ढकोसले से दूरी बनाकर रखे। मध्य प्रदेश में पूर्व अध्यक्ष को और जिले में उसके दोगले समर्थकों को समाज ने पूरी तरह से नकार दिया है। ये हताश व निराश लोग समाज में बिखराव लाकर अपना उल्लू सीधा करने का काम कर रहे है ऐसे लोगों से सावधान रहे।
सुखानंद जी सहित मनासा व जावद तहसील के वीरांगना मां पूरीबाई कीर की प्रतिमा लगेगी-
इस अवसर पर उपस्थित समाज बंधुओ ने निर्णय लेकर कहा कि हमारा प्रयास है कि सुखानंद जी में वीरांगना मां पूरी बाई की प्रतिमा उनकी जयंती 11 दिसंबर के पूर्व लग सके। साथ ही हम सभी ये प्रयास भी कर रहे है कि नीमच व मनासा में भी वीरांगना मां पूरीबाई कीर की प्रतिमा लगे। इसके लिए स्थान चयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
आगामी माह में होगा प्रदेश स्तरीय आयोजन
जिला कीर समाज नीमच के अध्यक्ष दिनेश कीर रावतपुरा, बापूलाल कीर रावतपुरा, जिला युवा अध्यक्ष मनोहर कीर मोरवन, जिला संरक्षक श्यामलाल कीर व उपस्थित समाजजनों ने निर्णय लेते हुए कहा कि आगामी माह अप्रैल में जिले में कीर समाज का प्रदेश स्तरीय आयोजन होगा। स्थान चयन किया जा रहा है।  आयोजित होने वाले उक्त आयोजन में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर कीर बटोही, मध्य प्रदेश कीर  समाज के अध्यक्ष उधमसिंह जी कीर, उज्जैन कीर समाज धर्मशाला अध्यक्ष इंजीनियर प्रकाश कीर आदि अनेक अतिथि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन मनोहर कीर ने किया वही आभार बापूलाल कीर ने व्यक्त किया।

कमलेश कीर को जावद तो बंशीलाल कीर बेसदा को मनासा तहसील अध्यक्ष बनाया-
इस अवसर पर जावद के तुंबा पंचायत के अंतर्गत आने वाले कीरपुरा खुर्द निवासी कमलेश कीर को सर्वानुमति से जावद तहसील का अध्यक्ष बनाया गया। वहीं मनासा तहसील का अध्यक्ष बंशीलाल कीर बेसदा को सर्वानुमति से मनोनीत किया गया। समाज जनों ने उनका पुष्प माला पहना कर स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर मनोहर कीर, उदयलाल कीर, मदनलाल कीर, शंकरलाल कीर,  रामनिवास कीर, बाला कीर, देवीलाल कीर, सांवरा कीर, बगदीराम कीर, सूरेश कीर, पप्पूलाल कीर, मोहनलाल कीर, मुकेश कीर सहित सैकड़ों समाज बंधु जिसमें महिलाएं भी शामिल रही जो उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE