मनासा। नगर के रामानुज कोट मंदिर पर मन्दसौर सखी ग्रुप व्दारा सदर बाजार स्थित रामानुज कोट मंदिर भगवान लक्ष्मी व्यंकटेश का सप्तम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के एक दिन पूर्व 1 मार्च को श्री श्याम भजन मंडली मनासा के व्दारा भव्य भजन संध्या शाम को 7.30 बजे से शुरू हुई भजन संध्या रात्रि 12 बजे तक चलती रही। भजन गायक पंकज तिवारी ने भजनों की प्रस्तुति दी। भजन संध्या में रामानुज सम्प्रदाय के पुरुष एवं महिलाए भारी संख्या में उपस्थित थीं आज रविवार को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान श्री नाथ मुनि परिवार मनासा के सोसरबाई छगनलाल मुदड़ा एवं सीता देवी रामचंद्र मुंदड़ा की स्मृति में स्नेहलता पुरुषों तम मुंदड़ा, मुंदड़ा परिवार की और से भगवान लक्ष्मी व्यंकटेश भगवान रामानुज कोट मंदिर पर 15 ग्राम सोने का स्वर्ण तोरणद्वार चढ़ाया गया आज भगवान लक्ष्मी व्यंकटेश मंदिर पर छप्पन भोग प्रसाद का आयोजन भी किया गया है छप्पन भोग प्रसाद के दर्शन दोपहर तीन बजे से शाम छः बजे तक रखा गया था नगर के भक्तों ने छप्पन भोग प्रसाद के दर्शन भी किये व साथ ही भगवान लक्ष्मी व्यंकटेश के भव्य श्रृंगार के दर्शन का लाभ भी लिया सांयकाल महा आरती के पश्चात प्रसाद छप्पन भोग प्रसाद का वितरण किया गया।