मनासा। सनातन सत्संग मण्डल मनासा के तत्वावधान में अंतराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के युवा, ओजस्वी संत चेतन राम जी की प्रेरणा से श्री हनुमान चालीसा पाठ की अनवरत श्रृंखला में कल 4 मार्च मंगलवार को नीमच रोड स्थित विवेकानंद नगर के रामेश्वरम महादेव मंदिर पर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ रात्रि 8.30 बजे रखा गया है। सनातन सत्संग मंडल ने अधिक से अधिक संख्या में सनातन धर्मप्रेमियों से हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ में आने की अपील की है।