नीमच। जिले के बघाना थाना अंतर्गत गांव खेरमालिया निवासी 30 वर्षीय युवक ने बीते कल खेत पर जहरीला पदार्थ गटक लिया। युवक की नीमच जिला अस्पताल में उपचार के दौरान आज अलसुबह मौत हो गई। युवक का नाम दिनेश पिता अंबालाल मीणा रावत है।

परिवारजनों से मिली जानकारी के अनुसार गांव खेरमालिया के खेत पर दिनेश और उसके परिवारजन गेहूं काटने का काम रहे थे। दिनेश नशे में था। इसी दौरान उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन दिनेश को गंभीर स्थिति में मोटरसाइकिल पर जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। यहां आज सुबह करीब 5.30 बजे दिनेश की मौत हो गई। नीमच के जिला अस्पताल में आज दिनेश के शव का परीक्षण किया जाएगा। दिनेश शादीशुदा था।
