निंबाहेडा। चमत्कारी शनि देव नवग्रह मंदिर बाड़ी में दिनांक 01 मार्च 2025 शनिवार को शनि देव मंदिर बाड़ी में साप्ताहिक विशाल मेले का आयोजन सुबह 5.30 बजे मंगला आरती के साथ प्रारंभ हुआ। शनि देव को माखन मिश्री का भोग लगाया गया। सैंकड़ों की संख्या में शनि देव के भक्तों ने मंगला आरती के दर्शन किए। साथ ही दिन में शनि देव के मंदिर परिसर में दिनभर भजन कीर्तन का कार्यक्रम चलता रहा। शाम 5.30 बजे शनि देव की महाआरती संत श्री 108 नागेश्वर जी महाराज द्वारा की गई एवं चमत्कारी श्री देव नवग्रह मंदिर बाड़ी द्वारा महाप्रसाद का वितरण किया गया। शनि देव का साप्ताहिक भंडार की विधि विधान से कमेटी के सदस्यों द्वारा पूजन कर भंडार खोला गया, जिसमें संपूर्ण गणना पर 4,40,185 रुपए की राशि प्राप्त हुई। सभी भक्तों को सूचित किया जा रहा है कि आने वाले शनिवार को महाआरती का समय परिवर्तन किया गया है। अब शाम 6.00 बजे से 6.30 तक महा आरती संपन्न होगी। साथ ही शनिवार को माखन मिश्री चोला एवं जागरण का प्रोग्राम लक्की साउंड सिस्टम चिकारड़ा द्वारा प्रस्तावित है। सभी भक्तों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में शनि देव के दर्शन करने के लिए पधारे।