मनासा। सोमवार देर शाम 7.30 बजे करीब मनासा-मंदसौर सड़क मार्ग झवंर पेट्रोल पंप के सामने एक लोडिंग वाहन टेंपो और एक मोटरसाइकिल की जबरदस्त आपसी भिड़ंत हो गई।

घटना में मोटरसाइकिल सवार तीन युवक गंभीर घायल हो गए, जिन्हे मनासा शासकीय अस्पताल एंबुलेंस पायलट नरेंद्र खींची और सहयोगी पायलेट रोहित सेन समय रहते मनासा शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जिनका तत्काल डॉक्टरों द्वारा उपचार कर जिला अस्पताल नीमच रेफर किया गया। घटना में करण सिंह पिता गोकुल सिंह उम्र करीबन 30 वर्ष निवासी थदेड़ सूरज पिता मूलचंद दडिंग उम्र करीबन 30 वर्ष निवासी ग्राम चपलाना, अर्जुन सिंह पिता मानसिंह उम्र 30 वर्ष निवासी चपलाना तीनो के पांव फैक्चर हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के बाद जिला अस्पताल नीमच रेफर किया गया। घटना के बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात लोडिंग वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
