BREAKING NEWS
REPORT : खेत तक जाने का रास्ता बंद होने से 80 वर्षीय.. <<     देवास में दुखद घटना, स्टेशन रोड के हार्डवेयर.. <<     पोलायकलां में भक्ति और आस्था का सैलाब,.. <<     REPORT : फसल बीमा राशि नहीं मिलने से परेशान.. <<     KHABAR : मौलाना जरजिस के बयान पर समाजसेवी शकील.. <<     BIG NEWS : नीमच की काली पुलिया के पास ट्रैक पर मिली.. <<     NEWS : छात्रावासों का उपखंड अधिकारियों ने किया.. <<     KHABAR : दतिया चुनाव से लौटने पर राजानी का जोरदार.. <<     नरवर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल,काशीपुर.. <<     शिव की उपनगरी माउंट आबू में आस्था का सैलाब,108.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐलान, युवाओं की.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का उपनगर बघाना और लेनदेन का.. <<     NEWS : पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं में सुधार.. <<     कसरावद में पेयजल व्यवस्था की हकीकत से रूबरू.. <<     KHABAR : नगर कुकड़ेश्वर के समीप जूना पानी स्थित.. <<     KHABAR : सहस्त्रमुकेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 4, 2025, 12:25 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का मंदसौर नाका और भरी दोपहरी का समय, जब मुकेश और सुशीला पर अचानक हुआ हमला तो मच गई अफरा-तफरी, पांच दिन में हुई चौथी घटना, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। सोमवार दोपहर 2 बजे करीब मंदसौर नाके पर अचानक एक मधुमक्खियों के झुंड ने 2 लोगों पर हमला कर दिया, जिन्हें गंभीर अवस्था में मनासा शासकीय अस्पताल लाया गया, जिसके बाद उपचार कर दोनों को जिला अस्पताल नीमच रेफर कर दिया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार मुकेश पिता कारुलाल जटीया उम्र 42 वर्ष और सुशीला बाई पति नारायण उम्र 65 वर्ष दोनों ही निवासी मनासा के ऊपर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिससे उन्हें गंभीर हालत में एंबुलेंस की मदद से मनासा शासकीय अस्पताल लाया गया। जहां उपचार कर जिला अस्पताल नीमच रेफर किया गया। वहीं बीते रविवार को सुबह 11 बजे करीब भाटखेड़ी खेत पर कार्य करने गए एक परिवार के 4 लोगों पर हजारों की संख्या में मधुमखियों ने हमला कर दिया। घटना में एक महिला को हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती किया गया। वहीं बीती शनिवार को ग्राम भाटखेड़ी में इसी तरह मधुमक्खियों ने खेत पर कार्य कर रहे दो लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। ऐसी स्थिति में कार्य छोड़कर लोगों को मौके से भागना पड़ा। वहीं रविवार को नलखेड़ा में भी एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान मधुमक्खियों ने गांव की श्रीचारभुजा धर्मशाला में भोजन कर रहे ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इसमें गांव के करीब 15 लोगों को अपना शिकार बनाया। इस दौरान सभी लोग भोजन छोड़कर गांव की तरफ भागे। बाद कार्यक्रम अन्य जगह रखा गया। ऐसी ही घटना चार दिन पहले देवरी खवासा में भी हुई मधुमक्खियों ने कई लोगों पर हमला कर दिया था जिस से खेत पर कार्य कर रहे लोगों को मौके से भागना पड़ा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE