नीमच। शहर में आवारा और खूंखार कुत्तों ने नागरिकों का जीना दुश्वार कर दिया है। हालात इतने भयावह हो गए हैं कि लोग घर से बाहर निकलने से पहले यह सोचने लगे हैं कि कहीं कुत्तों का झुंड हमला तो नहीं कर देगा। मालवा के पेरिस कहे जाने वाले नीमच के हर गली-मोहल्ले में खूंखार कुत्तों के भौंकने की डरावनी आवाजें सुनाई देती हैं। अब तो स्थिति यह हो गई है कि कुत्तों का यह झूंड मासूम बच्चों पर भी हमला कर रहा है। ऐसा ही एक मामला शहर के कृति नगर में चार बच्चों को काटकर घायल कर दिया है। क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से उचित कार्रवाई की मांग की है।