BREAKING NEWS
REPORT : खेत तक जाने का रास्ता बंद होने से 80 वर्षीय.. <<     देवास में दुखद घटना, स्टेशन रोड के हार्डवेयर.. <<     पोलायकलां में भक्ति और आस्था का सैलाब,.. <<     REPORT : फसल बीमा राशि नहीं मिलने से परेशान.. <<     KHABAR : मौलाना जरजिस के बयान पर समाजसेवी शकील.. <<     BIG NEWS : नीमच की काली पुलिया के पास ट्रैक पर मिली.. <<     NEWS : छात्रावासों का उपखंड अधिकारियों ने किया.. <<     KHABAR : दतिया चुनाव से लौटने पर राजानी का जोरदार.. <<     नरवर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल,काशीपुर.. <<     शिव की उपनगरी माउंट आबू में आस्था का सैलाब,108.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐलान, युवाओं की.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का उपनगर बघाना और लेनदेन का.. <<     NEWS : पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं में सुधार.. <<     कसरावद में पेयजल व्यवस्था की हकीकत से रूबरू.. <<     KHABAR : नगर कुकड़ेश्वर के समीप जूना पानी स्थित.. <<     KHABAR : सहस्त्रमुकेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 4, 2025, 8:14 pm
KHABAR : अन्नपूर्णा सेवा न्यास की पहल, सामाजिक समरसता कायम रखने होगा निःशुल्क सनातन सामूहिक विवाह सम्मेलन, एक ही मंडप के नीचे सभी वर्गाे की कन्याओं के होंगे हाथ पीले,  पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का प्रकल्प के रूप में संचालन करने वाली संस्था अन्नपूर्णा सेवा न्यास नई पहल करने जारी है, जिसके तहत निःशुल्क समाजिक समरसता सनातन सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें एक ही मंडप के नीचे सभी वर्गों की कन्याओं के हाथ पीले होंगे।
अन्नपूर्णा सेवा न्यास के संयोजक व पूर्व नपाध्यक्ष राकेश पप्पू जैन ने बताया कि अन्नपूर्णा सेवा न्यास गरीब और वंचित समूह की कन्याओं का विवाह कराने के उद्द्ेश्य से निःशुल्क समाजिक समरसता सनातन सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन कराने जा रही है, जिसे निःशुल्क सामाजिक समरसता सामूहिक विवाह सम्मेलन नाम दिया गया है, जिसमें आरंभिक तौर पर 11 जोड़ों (गरीब कन्याओं)का निःशुल्क विवाह कराने का लक्ष्य रखा है, जिसमें नीमच जिले की अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, ओबीसी वर्ग व सामान्य की कन्याओं का विवाह संपन्न कराया जाएगा।

31 हजार रूपए तक के देंगे उपहार-
संयोजक जैन ने बताया कि सामाजिक समरसता सनातन सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन 5 मई 2025 को होगा, जिसमें अन्नपूर्णा सेवा न्यास के माध्यम से सभी कन्याओं को 31 हजार रुपये के उपहार भेंट स्वरूप दिए जाएंगे, जिसमें जीवन उपयोगी सामग्री शामिल रहेगी। सम्मेलन में प्रत्येक वर-वधु के परिवार के 51-51 लोगों की उपस्थिति मान्य की जाएगी। सम्मेलन में सुबह बिंदोली निकलेगी, उसके बाद पाणिग्रहण संस्कार समारोह आयोजित होगा तथा भोजन-प्रसादी के बाद विदाई दी जाएगी।

बैठक आयोजित कर सौंपी जाएगी जिम्मेदारियां-
अन्नपूर्णा सेवा न्यास के अध्यक्ष श्रीराम गोडबोले व सचिव प्रकाश मंडारिया ने बताया कि सामाजिक समरसता सनातन निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर जल्द ही बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सम्मेलन की विभिन्न व्यवस्थाओं के मद्देनजर अन्नपूर्णा सेवा न्यास के सदस्यों को दायित्व सौंपे जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE