BREAKING NEWS
REPORT : खेत तक जाने का रास्ता बंद होने से 80 वर्षीय.. <<     देवास में दुखद घटना, स्टेशन रोड के हार्डवेयर.. <<     पोलायकलां में भक्ति और आस्था का सैलाब,.. <<     REPORT : फसल बीमा राशि नहीं मिलने से परेशान.. <<     KHABAR : मौलाना जरजिस के बयान पर समाजसेवी शकील.. <<     BIG NEWS : नीमच की काली पुलिया के पास ट्रैक पर मिली.. <<     NEWS : छात्रावासों का उपखंड अधिकारियों ने किया.. <<     KHABAR : दतिया चुनाव से लौटने पर राजानी का जोरदार.. <<     नरवर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल,काशीपुर.. <<     शिव की उपनगरी माउंट आबू में आस्था का सैलाब,108.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐलान, युवाओं की.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का उपनगर बघाना और लेनदेन का.. <<     NEWS : पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं में सुधार.. <<     कसरावद में पेयजल व्यवस्था की हकीकत से रूबरू.. <<     KHABAR : नगर कुकड़ेश्वर के समीप जूना पानी स्थित.. <<     KHABAR : सहस्त्रमुकेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 6, 2025, 10:03 am
HOROSCOPE TODAY : धनु, मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़े आज का राशिफल वॉइस ऑफ एमपी के साथ

Share On:-

मेष दैनिक राशिफल
आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आप संतान को किसी काम के लिए प्रेरित करेंगे, जिससे उन्हें अपने करियर में अच्छा मुकाम हासिल होगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने व्यवसाय की योजनाओं को लेकर उसमें अच्छा खासा धन लगाएंगे।


वृषभ दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। भौतिक साधनों में वृद्धि होगी। शौक और मौज की चीजों की खरीदारी करेंगे। जीवनसाथी से यदि रिश्तों में खटास चल रही थी, तो वह भी दूर होगी, लेकिन आपको परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से भागदौड़ अधिक रहेगी। आपका काफी काम एक साथ हाथ लग सकते हैं। कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। संतान के मनमाने व्यवहार के कारण आपको टेंशन बनी रहेगी।


मिथुन दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। आप अपने घर के कामों को किसी दूसरे पर ना डालें। प्रॉपर्टी को लेकर भाई बहनों में खटपट हो सकती है, लेकिन आप अपनी वाणी की सभ्यता बनाए रखें। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसके आपको मिलने की संभावना है। आप अपनी एक्स्ट्रा एनर्जी को इधर-उधर के कामों में ना लगाएं।


कर्क दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। कारोबार में आपकी अच्छी छाप रहेगी। धर्म-कर्म के कार्य में आपका काफी रुचि रहेगी। भाई व बहन आपके कामों में पूरा साथ देंगे। विद्यार्थियों को यदि पढ़ाई-लिखाई में कुछ समस्याएं आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखने की आवश्यकता है। आप शीध्रता व भावुकता में कोई निर्णय न लें। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE