मनासा। एसएल हॉस्पिटल मनासा द्वारा आज मुंबई के अनुभवी सर्जन डॉक्टर एन डी संघानी द्वारा इस शिविर में निशुल्क रूप से यू एस लेजर मशीन से पाइल्स, फ़िशुला ,फिशर आदि बीमारियों के इलाज का परामर्श दिया जाएगा। साथ ही निम्नतम दरों पर इन सभी बीमारियों का इलाज किया जाएगा। जिसमें मरीज को बिना चीर फाड़ के ऑपरेशन किया जाएगा। साथ ही वेरीकोजवेन, पई नोलडील साइनस , बवासीर आदि के ऑपरेशन की सुविधा भी शुरू की गई है। ऑपरेशन के बाद मरीज को कम से कम तकलीफ तथा जल्दी रिकवरी हो जाती है। हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ राकेश पाटीदार व प्रवीण पाटीदार ने बताया कि मरीजों को अब महानगरों में जाने की जरूरत नहीं है मुंबई दिल्ली , अहमदाबाद जैसी बड़ी जगह पर होने वाले ऑपरेशन अब मनासा में हो सकेंगे तथा वह भी निम्नतम दरों पर जिससे मरीजों को आने जाने की समस्या से निजात मिलेगा तथा समय की भी बचत होगी। इस शिविर में प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शक्ति बाला शर्मा, डॉ राकेश पाटीदार, डॉक्टर चंद्रेश काथरोटीया (अहमदाबाद) भी अपनी निशुल्क सेवाएं देंगे।