BREAKING NEWS
नरवर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल,काशीपुर.. <<     शिव की उपनगरी माउंट आबू में आस्था का सैलाब,108.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐलान, युवाओं की.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का उपनगर बघाना और लेनदेन का.. <<     NEWS : पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं में सुधार.. <<     कसरावद में पेयजल व्यवस्था की हकीकत से रूबरू.. <<     KHABAR : नगर कुकड़ेश्वर के समीप जूना पानी स्थित.. <<     KHABAR : सहस्त्रमुकेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा.. <<     बदरवास में खूनी संघर्ष,35-40 लोगों ने लाठी-चाकू.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ग्यारसी लाल अग्रवाल, परिवार.. <<     सड़क हादसों पर लगाम लगाने शिवपुरी पुलिस.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर.. <<     KHABAR : सादाखेड़ी में खेल मैदान के सुधार और.. <<     KHABAR : दतिया की जीत पर रतनगढ़ में कांग्रेस.. <<     NEWS : अंतर विद्यालय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता.. <<     KHABAR : भाजपा भादवा माता मंडल की मासिक बैठक.. <<     NEWS : श्रेष्ठ पुस्तकें ही व्यक्तित्व और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 6, 2025, 12:43 pm
KHABAR : उज्जैन में 1.21 करोड़ के नोटों से महादेव का श्रृंगार, हर साल बढ़ती नोटों की संख्या; 4 साल पहले शुरू हुई परंपरा, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। बड़नगर के प्रसिद्ध परिसर में लगने वाले महाशिवरात्रि मेले के दौरान हर साल मंदिर को सजाया जाता था। इस बार मंदिर को 1 करोड़ 21 लाख रुपए के नोटों से सजाया गया। नोटों की माला, मुकुट और लड़ी बनाकर मंदिर का भव्य श्रृंगार किया गया।


पिछले साल मंदिर को 51 लाख रुपए से सजाया गया था, लेकिन इस बार भक्तों के उत्साह को देखकर जब चंदा एकत्रित किया गया, तो यह राशि करोड़ों तक पहुंच गई।


महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का विशेष श्रृंगार
श्री बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में हर साल महाशिवरात्रि के बाद मेला आयोजित किया जाता है। इस बार भी 28 फरवरी से 10 मार्च तक मेला चलेगा। इस दौरान 3 मार्च से 5 मार्च तक भगवान शिव को 1 करोड़ 21 लाख रुपए के नोटों से विशेष श्रृंगार किया गया।


मंदिर के पुजारी महेश पुजारी ने बताया कि महाशिवरात्रि मेले के दौरान बीते चार सालों से मंदिर का श्रृंगार नोटों से किया जा रहा है। 2021 में 7 लाख, 2022 में 11 लाख, 2023 में 21 लाख और 2024 में 51 लाख रुपए से भगवान महादेव का श्रृंगार किया गया था। इससे पहले हर साल मंदिर को फूलों से सजाया जाता था।


चार साल पहले श्री बुद्धेश्वर महादेव मित्र मंडली समिति के सदस्यों ने कहा कि फूल मुरझा जाते हैं, इसलिए नोटों से श्रृंगार किया जाए। इसके बाद से यह परंपरा शुरू हो गई। इस वर्ष मित्र मंडली समिति के 22 से अधिक सदस्यों ने ही करोड़ों रुपए के नोट श्रृंगार के लिए दान कर दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE