चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ अर्बन कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड निदेशक मंडल की बैठक बैंक चेयरमैन डा आई एम सेठिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें स्थापना दिवस पर 14 मई 2025 से 14 मई 2026 तक रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाने, गांधी नगर स्थित भूमि पर प्रधान कार्यालय निर्माण कार्य का शिलान्यास कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने, सभी शाखा केंद्रों पर ग्राहकों को जोड़ने के लिए सामाजिक सहभागिता के भव्य आयोजन करने तथा विशाल तीन दिवसीय अर्बन मेला आयोजित करने का सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय किए गए।
बैंक उपाध्यक्ष शिव नारायण मांनधाना, निदेशक सीए दिनेश सिसोदिया, रणजीत सिंह नाहर,बालकिशन धूत, वृद्धि चंद कोठारी,बाबर मल मीणा, कल्याणी दीक्षित, राधेश्याम आमेरिया, सीए दीप्ति सेठिया डाड, हेमंत शर्मा, नितेश सेठिया,प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी सहित प्रबंधन मंडल सदस्य आदित्य सेठिया के सानिध्य में आयोजित इस बैठक में वित्तीय वर्ष मार्च समाप्ति में लक्ष्य पूर्ति, आंतरिक व कंकर्रेंट ऑडिट की समयबद्ध आक्षेप पूर्ति करने, सामाजिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजन,ऋण वसूली हेतु धारा 99 -- 100 में कुर्की वारंट जारी करने के साथ ही रिकवरी एजेंसी को भी मनोनित करने सहित ऋण की ब्याज दरों में की गई कमी को मार्च 2025 तक यथावत रखने का भी निर्णय किया गया।
बैठक में बैंक अध्यक्ष डा सेठिया ने आगामी वित्त वर्ष में स्टाफ कार्यकुशलता के आधार पर प्रगति सुनिश्चित करने के लिए कार्ययोजना बनाने सहित सामाजिक अन्य कई महत्वपूर्ण निर्णय किए गए किया। बैठक का संचालन प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी ने किया व दिनेश सिसोदिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
सीए दीप्ति का अभिनंदन-
बैंक निदेशक सीए दीप्ति सेठिया के चित्तौड़गढ़ सीए ब्रांच के संपन्न चुनावो में सचिव निर्वाचित होने पर बैंक निदेशक मंडल द्वारा शाल उपरना से अभिनंदन किया गया। सीए दीप्ति को बैंक के मैनेजमेंट ऑडिट के लिए भी विशेष जिम्मेदारी प्रदान की गई।