चित्तौड़गढ़। ब्लॉक चित्तौड़गढ़ के प्रावि, उप्रावि की दो दिवसीय सातवीं ब्लॉक स्तरीय सत्रांत वाकपीठ शुक्रवार से स्थानीय होटल पद्मिनी सभागार में आयोजित होगी। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शंभुलाल सोमानी के निर्देशानुसार प्रधानाध्यापक की दो दिवसीय इस वाकपीठ में समस्त निजी एवं राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के संस्था प्रधान को स्वयं अथवा उनके प्रतिनिधि को आवश्यक रूप से भाग लेना अनिवार्य होगा अन्यथा नियमानुसार कार्यवाही होगी।
अध्यक्ष नारायण सिंह चुण्डावत व सचिव किशनलाल सालवी ने बताया कि दो दिवसीय इस वाकपीठ का शुक्रवार को उपस्थित अतिथियों द्वारा विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समस्त जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।
सुरेश खोईवाल ने बताया कि सत्रांत वाकपीठ का आयोजन राप्रावि गाडरीखेड़ा (सतपुड़ा) द्वारा किया जा रहा है, जिसमें दोनों दिन आयोजक विद्यालय की बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम को लेकर आयोजक विद्यालय संस्था प्रधान ललिता खोईवाल सहित रविन्द्र बैरवा, गणेश नारायण माली द्वारा सभागार का अंतिम अवलोकन किया गया।