BREAKING NEWS
शिव की उपनगरी माउंट आबू में आस्था का सैलाब,108.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐलान, युवाओं की.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का उपनगर बघाना और लेनदेन का.. <<     NEWS : पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं में सुधार.. <<     कसरावद में पेयजल व्यवस्था की हकीकत से रूबरू.. <<     KHABAR : नगर कुकड़ेश्वर के समीप जूना पानी स्थित.. <<     KHABAR : सहस्त्रमुकेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा.. <<     बदरवास में खूनी संघर्ष,35-40 लोगों ने लाठी-चाकू.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ग्यारसी लाल अग्रवाल, परिवार.. <<     सड़क हादसों पर लगाम लगाने शिवपुरी पुलिस.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर.. <<     KHABAR : सादाखेड़ी में खेल मैदान के सुधार और.. <<     KHABAR : दतिया की जीत पर रतनगढ़ में कांग्रेस.. <<     NEWS : अंतर विद्यालय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता.. <<     KHABAR : भाजपा भादवा माता मंडल की मासिक बैठक.. <<     NEWS : श्रेष्ठ पुस्तकें ही व्यक्तित्व और.. <<     KHABAR : हार्डवेयर कारोबारी ने जहरीला पदार्थ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 7, 2025, 11:52 am
KHABAR : अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस पर उत्‍कृष्‍ट कार्य के लिए महिलाओं का सम्‍मान करेगी कृति संस्‍था, मेरा जीवन मेरे अनुभव कार्यक्रम का भी होगा आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस पर जिले की अग्रणी साहित्यिक, सांस्‍कृतिक एवं सामाजिक संस्‍था कृति विभिन्‍न क्षेत्रों में उत्‍कृष्‍ट कार्य के लिए महिलाओं का सम्‍मान करेगी। इस अवसर पर मेरा जीवन मेरे अनुभव कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।  
कृति अध्‍यक्ष इंजीनियर बाबूलाल गौड़, सचिव महेंद्र त्रिवेदी व प्रचार सचिव एडवोकेट कृष्‍णा शर्मा ने बताया कि संस्‍था कृति 8 मार्च को शाम 7.30 बजे अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर के चौरड़िया हॉस्पिटल के पास, एलआईसी चौराहा स्थित भगवान श्री परशुराम महादेव मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिसमें विभिन्‍न क्षेत्रों में उत्‍कृष्‍ट कार्य के लिए महिलाओं का सम्‍मान किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि के रूप में प्रोफेसर डॉ अर्चना पंचोली मौजूद रहेंगी एवं अध्‍यक्षता डॉ मीना हरित करेंगी। इस मौके पर मेरा जीवन मेरे अनुभव की श्रृंखला में समाजसेवी व शिक्षाविद डॉ माधुरी चौरसिया अपने विचार व्‍यक्‍त करेंगी।
कार्यक्रम संयोजक सत्‍येंद्र सक्‍सेना ने इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से उपस्थित होने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE